{"_id":"5856d9ba4f1c1be20ac06399","slug":"wedding-and-party-dj-so-will-have-to-play-in-prison-due-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी और पार्टी में बजाया डीजे तो जाना पड़ेगा जेल, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी और पार्टी में बजाया डीजे तो जाना पड़ेगा जेल, जानिए वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला (हरियाणा)
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
DJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शादी, जन्मदिन जैसी पार्टियों में अगर किसी ने डीजे बजाया तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। खरावड़ थाना क्षेत्र के गांव में भाईचारे को बनाए रखने के लिए पंचायत ने ग्रामीणों की सहमति से यह फैसला लिया।
विज्ञापन
रविवार को पंचायत ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। सरपंच बिजेंद्र मलिक की अध्यक्षता में पंच और अन्य गांव के लोगों ने शादी और जन्म दिन जैसी पार्टियों में डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
पंचायत ने कहा कि गांव में कार्यक्रमों के दौरान डीजे की वजह से कई बार झगड़े हो जाते हैं। इसकी वजह से गांव में भाईचारा बिगड़ता है। सरपंच ने कहा कि डीजे पर गांव में रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
इस बात पर सभी पंच और मौजूद लोगों ने हाथ ऊपर उठाकर इस फैसले का समर्थन किया। पंचायत ने कहा कि अगर कोई भी गांव में डीजे बजाता है तो उसको दंडित किया जाएगा और पुलिस में भी मामला दर्ज होगा।