फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather worsens in Delhi; two flights diverted to Chandigarh; 339 passengers land safely

Chandigarh News: दिल्ली में मौसम बिगड़ा, चंडीगढ़ उतरीं दो उड़ानें<bha>;</bha> 339 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

Tue, 25 Aug 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Weather worsens in Delhi; two flights diverted to Chandigarh; 339 passengers land safely
चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तेज बारिश, आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और खराब विजिबिलिटी का असर हवाई यातायात पर पड़ा। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग प्रभावित होने के कारण डिब्रूगढ़ और बंगलूरू से दिल्ली जा रही इंडिगो की दो उड़ानों को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। दोनों विमानों में कुल 339 यात्री सवार थे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोनों विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। दिल्ली में मौसम सुधरने के बाद दोनों उड़ानों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही उड़ान दोपहर 12:59 बजे चंडीगढ़ उतरी। इसमें 129 यात्री सवार थे। दिल्ली में मौसम अनुकूल होने के बाद विमान 1:39 बजे चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वहीं, बंगलूरू से दिल्ली जा रही दूसरी इंडिगो उड़ान 1:06 बजे चंडीगढ़ पहुंची। इसमें 210 यात्री थे और इसे 2:06 बजे दिल्ली रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


15 विमानों का बदला रूट
दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी था। खराब मौसम के कारण कुल 15 विमानों का रूट बदला गया। इनमें 12 को जयपुर, एक को लखनऊ और दो को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। चंडीगढ़ में दोनों डायवर्टेड उड़ानों के यात्रियों को दिल्ली में मौसम सामान्य होने तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों का संचालन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में 36.4 डिग्री तापमान, उमस ने किया बेहाल
दिल्ली में बारिश के बीच चंडीगढ़ में सोमवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम आद्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में शहर में बारिश नहीं हुई। एक जून से 24 अगस्त तक 551 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 17.2 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 29 अगस्त तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed