{"_id":"61fc35740428204af86d30e2","slug":"weather-update-rain-expected-in-haryana-and-chandigarh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदला मिजाज: हरियाणा और चंडीगढ़ में आज भी बारिश के आसार, यमुनानगर में सर्वाधिक 26 एमएम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदला मिजाज: हरियाणा और चंडीगढ़ में आज भी बारिश के आसार, यमुनानगर में सर्वाधिक 26 एमएम बरसात
Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
सार
चंडीगढ़ में बारिश और तेज हवाओं की वजह से पारा आठ डिग्री गिर गया। शुक्रवार को भी चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश की संभावना है। हरियाणा का दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन
बारिश में सुखना लेक पर घूमते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार सुबह शुरू हुई बारिश चंडीगढ़ में रात तक जारी रही। पूरे दिन हवाएं चलती रहीं, जिससे करीब आठ डिग्री तापमान गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, हल्की बारिश के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बारिश और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
गुरुवार को पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ये बारिश हो रही है। जनवरी माह में तो मानसून जैसी बरसात हुई है। चंडीगढ़ में एक जनवरी से लेकर गुरुवार शाम तक 215.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। ये औसत से 310 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी, जिससे ठंड भी बढ़ेगी। हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होती रहेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली के कुछ हिस्सों में सुबह और शाम घना कोहरा भी छा सकता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। गुरुवार को जीटी बेल्ट के जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई। अन्य जिलों में भी बारिश हुई। धुंध, बादल और बारिश के चलते दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सिरसा और फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हरियाणा के जिलों में बारिश से फसलों में नुकसान हुआ है, जबकि दक्षिण हरियाणा में गेहूं की फसल को लाभ होगा। गुरुवार को दिनभर पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र समेत जिलों में बारिश जारी रही। गुरुवार शाम पांच बजे तक पिछले 36 घंटों के दौरान यमुनानगर में सर्वाधिक 26 एमएम बारिश हुई। पंचकूला में 8.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी हरियाणा के इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और धुंध का दौर शुरू होगा। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।