फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather update, Pre-monsoon reached chandigarh before one day

गुड न्यूज, चंडीगढ़ में तय समय से पहले ही पहुंचा प्री मानसून

Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
weather update, Pre-monsoon reached chandigarh before one day
चंडीगढ़ में बा‌रिश्‍ा - फोटो : amar ujala

सिटी ब्यूटीफुल में प्री मानसून की दस्तक हो गई है। तय समय से एक दिन पहले पहुंचे प्री मानसून की पुष्टि मौसम विभाग ने कर दी है। चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया है कि चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में प्री मानसून आ चुका है। इससे इन इलाकों में अगले दो दिन बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


जून के आखिरी दिनों में बारिश बढ़ सकती है। 28 जून से लेकर दो जुलाई के बीच कभी भी मानसून आ सकता है। चंडीगढ़ में मानसून पहुंचने की तारीख 28 से 30 जून तक है, लेकिन जो हालात बन रहे हैं, उसके मुताबिक दो दिन पहले या दो दिन बाद भी मानसून शहर में पहुंच सकता है।
विज्ञापन


कुछ प्रदेशों को छोड़कर बाकी जगह पहुंचा मानसून
मॉनसून ने अब अपनी लय पकड़ ली है। चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्यप्रदेश के छिटपुट उत्तरी भागों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। चंडीगढ़ के आसपास के पहाड़ी इलाकों में, उत्तराखंड, जम्मू और हिमाचल में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। इन इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में 25 एमएम बारिश
प्री मानसून की वजह से चंडीगढ़ में 24 घंटे में करीब 25 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। मंगलवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। सोमवार रात का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 36 घंटे में भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले 12 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में 45 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed