फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Punjab, Haryana And Chandigarh

मौसम: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बढ़ी ठंड, बरसात के बाद लौटेगी धुंध, रात में पड़ेगी कड़ाके वाली सर्दी 

Mon, 10 Jan 2022 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 10:30 AM IST
सार

चंडीगढ़ में शनिवार रात से रविवार रात तक हुई बारिश के बाद तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update of Punjab, Haryana And Chandigarh
चंडीगढ़ में बरसात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले चार दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से चंडीगढ़ सहित हरियाणा-पंजाब में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी, जिससे इन इलाकों में ठिठुरन और बढ़ेगी। इसके साथ ही धुंध की जबरदस्त वापसी होगी और रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक कई स्थानों में अगले चार दिनों में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे चला जाएगा। 13 जनवरी से शीत लहर की शुरुआत होगी, जो अगले दो से तीन दिन तक जारी रह सकती है। 

विज्ञापन

   
रविवार को दिन भर हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। चंडीगढ़-हरियाणा-पंजाब में पंचकूला सबसे ठंडा दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ का 13.2 डिग्री सेल्सियस। चंडीगढ़ में एक जनवरी से लेकर अब तक 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में पारा गिरा

चंडीगढ़ में शनिवार रात से रविवार रात तक हुई बारिश के बाद तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार रात साढ़े 8 बजे तक करीब 30.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। एक जनवरी से अब तक शहर में 95 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने नगर निगम के दावों की खोली पोल

शनिवार को पूरे दिन हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जगह-जगह हुए जलभराव ने नगर निगम के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। सफाई के दावे सड़कों और उफनते नालों में दिखाई दिए। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी खड़ा हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सेक्टर-26 की पुलिस लाइन की गलियां तो पानी से लबालब रहीं और लोगों के घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा बापूधाम, दड़वा, मनीमाजरा, सेक्टर-45, हल्लोमाजरा आदि क्षेत्रों में हालात बद से बदतर रहे। उधर, बारिश से उफनाई नालों की गंदगी भी कई इलाकों में बहकर सड़कों पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed