फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Chandigarh, temperature increases

Chandigarh Weather Update: फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी, 29.5 डिग्री पहुंचा तापमान, गेहूं की फसल पर संकट

Tue, 21 Feb 2023 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 10:57 AM IST
सार

फरवरी में आमतौर पर 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहता है। जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने की वजह से शहर में गर्मी बढ़ रही है।

विज्ञापन
Weather Update of Chandigarh, temperature increases
चंडीगढ़ मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में फरवरी में ही मौसम बदल गया है। अभी से अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के कारण दोपहर में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। हाल यह है कि सर्दी के बाद बिना वसंत आए ही सीधे गर्मी महसूस होने लगी है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


हर साल फरवरी के अंत तक सर्दी का जोर रहता था। इस बार फरवरी में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पास पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होगी। अचानक बढ़ी गर्मी लोगों के साथ किसानों के लिए भी परेशानी लेकर आई है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट नहीं आई तो मौसम की मार गेहूं की फसल पर पड़ेगी। विभाग ने किसानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है कि किसान फसलों की सिंचाई की व्यवस्था कर लें क्योंकि आने वाले दिन भी ड्राई रहने वाले हैं और बारिश की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन


फरवरी में दो वर्षों में सबसे अधिक तापमान
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि फरवरी में आमतौर पर 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहता है। जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने की वजह से शहर में गर्मी बढ़ रही है। सोमवार को औसत से पांच डिग्री अधिक तापमान रहा। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल की बात करें तो 20 फरवरी से पहले इस महीने में इतना पारा कभी नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन में 52.3 फीसदी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सीजन में औसत से 52.3 फीसदी कम वर्षा हुई है। शहर में एक जनवरी से अब तक 27.4 एमएम पानी गिरा है। औसतन सीजन में 40 एमएम के करीब वर्षा होती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। दोपहर के समय तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed