{"_id":"62d2f477e815fa7c9d15ddfd","slug":"weather-update-of-chandigarh-monsoon-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: औसत से 37 फीसदी अधिक हुई बारिश, फिर भी हो रहा गर्मी का अहसास, अब 20 जुलाई को बरसेंगे मेघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: औसत से 37 फीसदी अधिक हुई बारिश, फिर भी हो रहा गर्मी का अहसास, अब 20 जुलाई को बरसेंगे मेघा
Sat, 16 Jul 2022 10:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:55 PM IST
सार
मौसम विभाग को उम्मीद है कि इस बार मानसून में पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
कई दिनों बाद कड़ी धूप ने चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी का अहसास कराया। शनिवार को पूरे दिन तेज धूप रही, इससे तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी धूप रहेगी। अब 20 जुलाई को बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अब तक शहर में काफी अच्छी बारिश हुई है। एक जून से लेकर अब तक 387.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 37 फीसदी ज्यादा है। हालांकि अभी 20 जुलाई के बाद अगले कुछ दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग को उम्मीद है कि इस बार मानसून में पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम17 जुलाई 37 27
18 जुलाई 37 27
19 जुलाई 35 27
20 जुलाई 31 25
21 जुलाई 30 24