{"_id":"63a7fd0f9ba10f6f77248357","slug":"weather-update-of-chandigarh-chandigarh-weather-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: 2.8 डिग्री सेल्सियस पर कांपा चंडीगढ़, घनी धुंध के साथ हुई क्रिसमस की सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: 2.8 डिग्री सेल्सियस पर कांपा चंडीगढ़, घनी धुंध के साथ हुई क्रिसमस की सुबह
Sun, 25 Dec 2022 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 25 Dec 2022 01:09 PM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई स्थानों पर कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है। इसकी वजह से कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में क्रिसमस की सुबह छाई घनी धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में हाड़ कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। शनिवार को धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते नजर आए। दो साल बाद ऐसी ठंड पड़ी है। 2020 में न्यूनतम तापमान 2.7 था। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की रात इस साल की सबसे सर्द रात रही। वहीं रविवार को भी घनी धुंध के साथ दिन का आगाज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारतीय मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उच्च नमी और हल्की उत्तरी हवाओं की निरंतरता के कारण चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों में अब काफी ठंड पड़ेगी। गहरी धुंध भी रहेगी। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो दिन गंभीर कोल्ड डे की स्थिति
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई स्थानों पर कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है। इसकी वजह से कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। शनिवार सुबह और शाम को घने कोहरे के चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कोहरे की चादर से पूरा शहर सुबह नौ बजे तक ढका रहा। इस दौरान विजिबिलिटी कम रही।
विज्ञापन
दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
सोमवार: सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। दिन के बादल भी छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मंगलवार: सुबह और शाम हल्की धुंध रहेगी। दिन के समय हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।