{"_id":"6479685526d8e2ed1501abf3","slug":"weather-update-news-of-punjab-rain-in-punjab-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: पंजाब में अभी नहीं सताएगी गर्मी, पांच जून तक बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: पंजाब में अभी नहीं सताएगी गर्मी, पांच जून तक बरसेंगे बादल
Fri, 02 Jun 2023 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:16 AM IST
सार
पंजाब मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक अगले दो-तीन पारे में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद तीन से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Punjab weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लोगों को अभी तेज गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी पांच जून तक सूबे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की भविष्यवाणी कर दी है। सूबे के कई हिस्सों में बुधवार देर रात बारिश के बावजूद गुरुवार को पारे में 4.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि पारा अभी भी सामान्य से 9.7 डिग्री नीचे बना हुआ है।
इससे साफ है कि फिलहाल लोगों को तेज गर्मी से राहत रहेगी। पंजाब में सबसे अधिक 31.6 डिग्री पारा पटियाला का रहा। जबकि अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, लुधियाना का 30.1 डिग्री, बरनाला का 30.4, बठिंडा का 31.4, फरीदकोट का 31.4, फतेहगढ़ साहिब का 30.7 और रोपड़ का 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 43.0 एमएम की सबसे अधिक बारिश बरनाला में पड़ी। इसके अलावा फरीदकोट में 42.0 एमएम, अमृतसर में 26.0 एमएम, गुरदासपुर में 24.1, एसबीएस नगर में 20.1, लुधियाना में 8.8, पटियाला में 8.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे रहा। पंजाब में बलाचौर का सबसे कम 17.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। पंजाब मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक अगले दो-तीन पारे में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद तीन से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।