फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update news of Punjab, Haryana and Chandigarh

Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भीषण ठंड का कहर जारी, घने कोहरे ने बढ़ाई दिक्कतें

Sun, 08 Jan 2023 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 11:43 AM IST
सार

आईएमडी के विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में अगले 24 घंटे के दौरान भीषण ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा भी छाया रहेगा।

विज्ञापन
Weather Update news of Punjab, Haryana and Chandigarh
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड का कहर - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की सर्दी में कोई कमी नहीं आई है। शनिवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के शुरुआती घंटों में दृश्यता कम रही। बठिंडा और गुरदासपुर में पारा चार डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हिसार और नारनौल में दो डिग्री पारा दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों में 13 तक बर्फबारी और बारिश होगी। 14 और 18 जनवरी तक तेज शीतलहर चलेगी।
विज्ञापन

 
आईएमडी के विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में अगले 24 घंटे के दौरान भीषण ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा भी छाया रहेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से भीषण ठंडे के इस दौर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह ज्यादा प्रभावी नहीं साबित हुआ। इसका परिणाम यह रहा कि दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत का बहुत बड़ा क्षेत्र शिमला, मनाली और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से भी ज्यादा ठंडा रहा। 8 से 9 जनवरी की रात के लिए ऑरेंज अलर्ट भी रहेगा। उसके बाद कड़ाके की ठंड में कुछ कमी आने की संभावना है, लेकिन तब तक के लिए मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।        
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिमालय से बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा के एनसीआर व दिल्ली की तरफ बना हुआ है। इसकी वजह से पारा लुढ़क रहा हैं। शनिवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तापमान 1.4 से 6.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। रविवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा, जिससे हवाओं की दिशा और गति में बदलाव आएगा। आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। 13 जनवरी तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादलवाही रहेगी। हरियाणा के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 14 से 18 जनवरी के दौरान गंभीर शीत लहर चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध से गड़बड़ा रही शहर की हवा
धुंध के कारण शहर की हवा भी गड़बड़ हो रही है। शनिवार को चंडीगढ़ सेक्टर-25 में लगे मॉनिटरिंग सेंटर पर शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 और सेक्टर-53 में लगे मॉनिटरिंग सेंटर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 323 दर्ज किया गया। जो बहुत बुरी स्थिति का संकेत है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धुंध जितनी ज्यादा होगी हवा की गुणवत्ता भी उतनी ही खराब होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed