फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update Mercury reached minus in Bathinda and Gurugram

Weather Update: कड़ाके की ठंड की चपेट में पंजाब व हरियाणा, बठिंडा और गुरुग्राम में पारा -0.2 डिग्री सेल्सियस

Thu, 19 Jan 2023 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 12:55 AM IST
सार

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का 1, हिसार का 2, करनाल का 2.4, रोहतक का 2.8, और अंबाला का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तीन सप्ताह से अधिक समय से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।

विज्ञापन
Weather Update Mercury reached minus in Bathinda and Gurugram
Weather News today: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में न्यूनतम तामपान शून्य से नीचे चल रहा है। बुधवार को बठिंडा और गुरुग्राम में रात का तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे शहरों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हालांकि दिन के समय चंडीगढ़ समेत पंजाब-हरियाणा के कई शहरों में धूप खिली रही लेकिन रात को तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक पंजाब और हरियाणा के शहरों का न्यूनतम तापमान ऐसे ही गिरेगा, बारिश के बाद तापमान सामान्य होने की उम्मीद है। फिलहाल पंजाब और हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही और क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस और 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार चार दिन तक मौसम साफ रहने के बाद दोनों राज्यों में 23 जनवरी से बारिश के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक अमृतसर में 2.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 2.8, पटियाला में 2.6, पठानकोट में 3.8, गुरदासपुर में 2, मोगा में 0.5 और मोहाली में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का 1, हिसार का 2, करनाल का 2.4, रोहतक का 2.8, और अंबाला का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तीन सप्ताह से अधिक समय से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed