फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update: Cold increase in Haryana and Punjab Due to Rain

पंजाब में रुक-रुक के हो रही बारिश से बढ़ी ठिठुरन, हरियाणा में 1.74 लाख हेक्टेयर की फसलों को फायदा

Wed, 08 Jan 2020 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Weather Update: Cold increase in Haryana and Punjab Due to Rain
जालंधर में बारिश के दौरान छाता लेकर निकले छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में मंगलवार को भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। वहीं, जीटी बेल्ट के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इससे एक लाख 74 हजार हेक्टेयर में बोई गई फसलों को फायदा होगा। किसानों का कहना है कि इस समय की बारिश फसलों के लिए ‘अमृत’ के समान होती है। 

विज्ञापन


अब फसल में एक सिंचाई करने की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं, बिरानी फसलों सरसों और चने को ज्यादा फायदा होगा। इसके अलावा गेहूं व जौ के लिए भी बारिश फायदेमंद होगी। इससे पौधों की बढ़वार अच्छी होगी। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 8.6 और कुरुक्षेत्र व करनाल में सर्वाधिक 8-8 एमएम बारिश दर्ज की है। सिरसा में भी 7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले 48 घंटे में गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की आशंका जताई है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, रात का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। कुरुक्षेत्र में दिन और रात का तापमान एक समान रहा। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में सबसे कम 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऐसा रहेगा मौसम 

  • 8 जनवरी - गरज के साथ बारिश-ओलावृष्टि 
  • 9-10 जनवरी - घना कोहरा और बादल 
  • 11-12 जनवरी - कड़ाके की सर्दी, शीत लहर 

फसलों में पाले का प्रभाव होगा कम

बारिश से बिरानी फसलों सरसों व चने को काफी फायदा होगा। ये फसलें बारिश पर ही निर्भर करती हैं। गेहूं व जौ के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी। इससे पौधों की बढ़वार अच्छी होगी। बारिश सिंचाई की कमी को भी पूरा करने के साथ फसलों में पाले के प्रभाव को भी कम करेगी। - राजीव भाटिया, कृषि अधिकारी, हिसार  

गरज के साथ बारिश की संभावना 
आठ जनवरी को बादल छाने और गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद रात के तापमान में हल्की गिरावट व सुबह के समय धुंध छाएगी। - डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार 


प्रमुख शहरों का तापमान और बारिश 

  • शहर       अधिकतम     न्यूनतम     बारिश 
  • अंबाला        14.6         10.6         6.8
  • चंडीगढ़       14.8         11.1         8.6
  • हिसार        17.0         10.1         1.6
  • करनाल      14.4         11.2         8.0
  • कुरुक्षेत्र      14.4         14.4         8.0
  • नारनौल     19.9         10.2         0.0
  • पंचकूला     15.0         11.0         5.0
  • रोहतक      17.5         10.6          0.1
  • सिरसा       13.8         11.2         7.0    

नोट - बारिश एमएम में और तापमान डिग्री सेल्सियस में

लुधियाना में 8.6 एमएम दर्ज की गई बरसात 

लुधियाना में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे, वही भर रुक-रुक कर बरसात होती रही। पीएयू मौसम विभाग अधिकारियों के अनुसार बुधवार को भी हालात कुछ इसी तरह के रहने वाले हैं। बादल रहने के साथ कई एरिया में बरसात होगी। मंगलवार को बरसात के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

बीते शनिवार से मौसम में एकदम से करवट ली है। चार दिन से बादल छाए रहने के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं रहे है। ऐसे मौसम में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग अधिकारियों का कहना है कि अभी दो दिन मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है। शुक्रवार तक मौसम खुलेगा, इसके बाद सर्दी से कुछ राहत मिल सकेगी।

पठानकोट : 72 घंटे लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त  
पठानकोट में 72 घंटे से जारी बारिश और बफीर्ली हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रविवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। नए साल के पहले 4 दिन खिली धूप से पारा चढ़ने लगा था, अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था लेकिन 72 घंटे लगातार बरसात से न्यूनतम पारा लुढ़क कर 8 पर आ गया। जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed