फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather took a turn, clouds formed in the sky, one mm rain

Chandigarh News: मौसम ने ली करवट, आसमान में बादलों का डेरा, एक एमएम बारिश

Thu, 01 Feb 2024 04:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, clouds formed in the sky, one mm rain
चंडीगढ़। शहर के मौसम ने बुधवार को अचानक करवट ले लिया। सुबह के समय कुछ देर बारिश हुई लेकिन कुछ ही देर में मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। दोपहर होते-होते फिर बादल छा गए। मौसम की यह आंखमिचौली पूरे दिन चलती रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने बुधवार को जनवरी माह के मौसम के आंकड़े भी जारी किए जिसके मुताबिक, जनवरी माह 16 सालों में सबसे सूखा रहा। इस वर्ष जनवरी के अधिकतर दिन ठंडे और बेहद ठंडे दर्ज किए गए। मौसम केंद्र के अनुसार, 30 जनवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में काफी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में इसका असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

पूरे जनवरी महीने में एक भी दिन बारिश नहीं हुई लेकिन महीने के आखिरी दिन की शुरुआत बारिश से हुई। बुधवार को जब लोगों की नींद खुली तो शहर में बूंदाबांदी हो रही थी, जो कुछ ही देर में हल्की बरसात के रूप में बदल गई। सुबह 10 बजे तक बारिश जारी रही लेकिन दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हल्की धूप खिल गई। यह धूप ज्यादा देर नहीं रही और थोड़ी देर में हल्के बादल छा गए। शाम को फिर बारिश जैसा मौसम बना। शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई लेकिन अधिकतर इलाके सूखे रह गए। बारिश की वजह से शहर के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


पांच दिन तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन तक शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। किसी दिन बारिश होगी तो किसी दिन सिर्फ बादल छाए रहेंगे। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। पूरे दिन में करीब एक एमएम बारिश हुई। हालांकि यह काफी कम बारिश है। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। कल शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिन में हल्की धूप भी खिल सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज
इस वर्ष में जनवरी का महीना सूखा रहा। आखिरी बार वर्ष 2007 में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी, उसके बाद जनवरी 2024 में सिर्फ एक एमएम बारिश हुई है जबकि जनवरी माह में औसतन 37.6 एमएम बारिश होती है। मौसम केंद्र ने बुधवार को जनवरी माह के मौसम के आंकड़े जारी किए। जनवरी में सबसे ज्यादा दिन ठंडे और बेहद ठंडे दर्ज किए गए। औसतन अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 10 वर्षों में सबसे कम है। औसतन न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर जनवरी में मौसम ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed