फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather to change in Haryana: Heavy rains expected for three days, with strong winds of 30 to 40 km/h likely.

हरियाणा में बदलेगा मौसम: तीन दिन होगी झमाझम बारिश, 30 से 40 प्रति किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना

Thu, 02 Oct 2025 08:53 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Oct 2025 08:53 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक चार अक्तूबर की शाम से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पांच अक्तूबर को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं, छह अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
Weather to change in Haryana: Heavy rains expected for three days, with strong winds of 30 to 40 km/h likely.
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की विदाई के साथ उमस व तपन से जूझ रहे हरियाणा को जल्द राहत मिलेगी। हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पांच से सात अक्तूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने छह अक्तूबर को राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 प्रति किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि चार अक्तूबर तक भी राज्य में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक चार अक्तूबर की शाम से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पांच अक्तूबर को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं, छह अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ जाएगी। सात अक्तूबर को भी एक दो इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन बदलावों से हरियाणा का दिन व रात का तापमान करीब चार से पांच डिग्री तक गिर जाएगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़ में सात एमएम, पानीपत में 12 एमएम, करनाल में चार एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि अब भी दिन व रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed