फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather in Chandigarh will change from today, chances of rain

चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Tue, 11 May 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Weather in Chandigarh will change from today, chances of rain
चंडीगढ़। मंगलवार से मौसम में फिर बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की वजह से बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार से वीरवार तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। अगले तीन दिन रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। बादल भी छाएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार का पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है। इससे अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को भी दिन में कई जगह बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक मई के महीने में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही एक साथ कई मौसमी सिस्टम भी सक्रिय हैं, जो धूल भरी आंधी के साथ बारिश लाएंगे। लगातार बारिश से इस पूरे हफ्ते मौसम खुशगवार बना रहेगा। तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने के पूरे आसार हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 36 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed