फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Forecast, Summer Season, Rainfall in Chandigarh, Haryana, Punjab

हरियाणा के 6 जिलों में 50 किमी. प्रति घंटा से आई आंधी, पेड़-खंभे गिरे, बदला मौसम छाई ठंडक

Fri, 29 May 2020 11:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/करनाल Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 29 May 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast, Summer Season, Rainfall in Chandigarh, Haryana, Punjab
बारिश - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का शुक्रवार को व्यापक असर रहा। प्रदेश के छह जिलों में 50 किमी. प्रति घंटे की गति से आए अंधड़ व ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ। करनाल में 20 एमएम बारिश से सब्जियों को नुकसान हुआ वहीं चारा और गन्ने को फायदा हुआ है। जींद में गुरुवार रात में आए अंधड़ से जिले में 200 बिजली के खंभे गिर गए। 

विज्ञापन


भिवानी में 350 और रेवाड़ी में 100 से अधिक विद्युत पोल गिरने की सूचना है। सोनीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर आदि स्थानों पर भी अंधड़ से नुकसान हुआ है। झज्जर के छुछकवास गांव के शिव मंदिर पर धमाके के साथ बिजली गिरी। इससे मंदिर की दीवार में दरारें आ गई हैं। इनवर्टर की बैटरी भी फट गई। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में 10 डिग्री गिरा पारा 
नौतपा में 45 से 48 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान बारिश, अंधड़ के बाद 10 से 12 डिग्री सेल्सियस गिर गया। करनाल में 14 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। अंबाला-हिसार में 9, चंड़ीगढ़ और रोहतक में 7-7 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया है। 

इन जिलों में आज येलो अलर्ट 
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत। इन जिलों में 30-40 किमी. प्रतिघंटे की गति से अंधड़ के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। 

6 जून को फिर से तेज अंधड़ 

Weather Forecast, Summer Season, Rainfall in Chandigarh, Haryana, Punjab

पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने पर 6 जून को फिर से मौसम करवट लेगा और तेज अंधड़ के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इससे पहले 2 जून तक बारिश और 3-4 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। पांच को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान पारा उछलकर 40 तक पहुंच सकता है। 

झज्जर: मंडियों में 3.5 लाख क्विंटल अनाज भीगा, आंधी में 18 खंभे टूटे, दो पावर हाउस और 42 फीडर बंद
झज्जर जिले की अनाज मंडियों में करीब 3 लाख क्विंटल गेहूं व करीब 50 हजार क्विंटल सरसों खुले आसमान के नीचे पड़ी है। जिले में हुई बारिश के कारण अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा अनाज भीग गया है। अनाज भीगने की वजह से खराब होता जा रहा है। वहीं क्षेत्र में 24 घंटे में चार बार आई आंधी के कारण जिले के 2 पावर हाउस व 42 फीडर बंद रहे और पेड़ गिरने से 18 खंभे टूटे। जिसकी वजह से शहर सहित आसपास के गांव की करीब 10 घंटे बत्ती गुल रही। 

जींद: मंडियों में भीगे डेढ़ लाख गेहूं के बैग
शुक्रवार को हुई बारिश से जिले की मंडियो में खुले में पड़े डेढ़ लाख गेहूं के बैग भीग गए। वहीं गुरुवार रात में आए तूफान से जिले में 200 बिजली के खंभे गिर गए। शुक्रवार शाम को हुई बारिश से जहां गलियों में पानी भर गया, वहीं पर कुछ घरों में भी पानी घुस गया। 

भिवानी: अंधड़ से सैकड़ों पेड़ और 350 बिजली के पोल टूटे

Weather Forecast, Summer Season, Rainfall in Chandigarh, Haryana, Punjab

भिवानी में गुरुवार की रात आए अंधड़ से जिलेभर में 350 बिजली के पोल और सैकड़ों पेड़ टूट गए। ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही। वहीं शुक्रवार को झंकार रोड पर लघु सचिवालय परिसर के सामने सफेदे का पेड़ सिटी एसएचओ की गाड़ी पर जा गिरा। इससे 11केवी बिजली की लाइन भी टूट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई पुलिस कर्मचारी हताहत नहीं हुआ। 

चरखी दादरी: मंडी में अनाज के 50 हजार बैग भीगे
मौसम के करवट बदलने के चलते गुरुवार रात और शुक्रवार शाम हुई बारिश में अनाज मंडी में रखे अनाज के करीब 50 हजार बैग भीग गए। आढ़तियों के अनुसार तो करीब 90 फीसदी बैग सरसों और दस फीसदी गेहूं के भीगे हैं। 

रेवाड़ी: अंधड़ में 100 से अधिक बिजली के खंभे टूटे
शुक्रवार को तेज अंधड़ के बाद बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे जिलेभर में 100 से अधिक बिजली के पोल गिर गए। सड़क व रेल मार्गों पर पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ये रहे कि शहर में चार घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed