फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Forecast Update: Notapa Starts, People may Suffer from Intense Heat

नौतपा शुरू: हरियाणा के 15 जिलों में रेड और आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, चरम पर रहेगी गर्मी

Mon, 25 May 2020 04:03 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक/हिसार
अमर उजाला, रोहतक/हिसार Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update: Notapa Starts, People may Suffer from Intense Heat
बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
नौतपा से पहले ही हरियाणा भीषण गर्मी की जद में आ गया। सोमवार से शुरू हुए नौतपा के पहले दो दिन प्रदेश में गर्मी चरम पर रहेगी। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार भीषण गर्मी के लिए प्रदेश के 15 जिलों में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेशवासियों को लू और तापघात का सामना करना पड़ सकता है। इधर, रविवार को प्रदेश के 13 जिलों में भीषण गर्मी पड़ी। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। नारनौल में सर्वाधिक तापमान रहा। वहां 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश जिलों का पारा 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात बूंदाबांदी होने से पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। रविवार को दिन भर सूरज के मिजाज तल्ख रहे। दस बजे बाद गर्म हवाओं के थफेड़ों ने राहगीरों का हाल बेहाल कर दिया। हालांकि रविवार का दिन होने से लोग कम ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 के बाद पश्चिम विक्षोभ दिलाएगा गर्मी से राहत

उत्तर भारत के कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार जाने के बाद मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन राज्यों में 29-30 मई को बारिश से राहत की उम्मीद जताई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी सूखी हवाओं के कारण गर्मी प्रचंड रूप से बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण थोड़ी बारिश होने के कारण गर्मी से 28 मई के बाद ही राहत की उम्मीद है।

दो से तीन दिनों में पारा और चढ़ेगा
देश के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में तापमान और ऊपर जा सकता है। इस मौसम में पहली बार भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बार उत्तर और मध्य भारत में हालांकि तापमान उतनी तेजी से नहीं बढ़ा, जैसे आमतौर पर बढ़ता है। इसका कारण यह है कि अप्रैल से मध्य मई के दौरान अच्छी बारिश हुई है।
- कुलदीप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)

इन जिलों में रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट

- महेंद्रगढ़-नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी।

इन 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़

यह रखें सावधानी
 - पानी खूब पिएं, लस्सी और नीबूं पानी फायदेमंद।  
- ठंडे फल खाएं, इसमें तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करें
- ढीले व सूती कपड़े पहनें।
- बच्चे, बुजुर्ग घर से बाहर न निकलें
- हीट स्ट्रोक होने पर ठंडक वाली जगह जाएं और ठंडा पानी पीएं
- लू लगने पर आसपास किसी भी क्लीनिक पर संपर्क करें
- तेज धूप में छाते का उपयोग करें।
- धूप में चश्मा लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed