फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather forecast: hot weather will be next 7 days continues in tricity

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 7 दिन गर्मी झेलने के लिए तैयार रहें

Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
weather forecast: hot weather will be next 7 days continues in tricity
चंडीगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी से बचने की कोश‌िश करतीं युवतियां - फोटो : amar ujala

सामान्य से ज्यादा मानसून की खबर भले ही राहत देने वाली है, लेकिन उससे पहले झुलसा देने वाली गर्मी बेहाल कर सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो नौ जून तक शहर में भीषण गर्मी पड़ने वाली हैं। दिन का तापमान 41 से लेकर 44 डिग्री तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन


चार जून से लेकर आठ जून तक गर्म हवाएं (लू) चलने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में नम हवाओं का प्रवाह बंद हो गया है। अब गर्म व शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इससे नमी कम होगी और तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तापमान बढ़ने से स्थानीय मौसम के एक दो स्पेल आएंगे। यानी आंधी आ सकती है और कुछ बौछारें भी गिर सकती हैं। लेकिन उससे तापमान में फर्क ज्यादा नहीं पड़ेगा। नौ जून के बाद तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। वीरवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। इसी तरह से रात का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन के भीतर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन चलेंगी गर्म हवाएं
गर्मी बढ़ने के साथ चार जून से आठ जून तक गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। गर्म हवाओं से लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। जीएमएसएच 16 के डाक्टरों का कहना है कि इन दिनों में लोगों को जब जरूरी हो, तभी धूप में निकलें। यदि धूप में निकलना है तो पूरी तैयारी के साथ निकलें। घर से पानी पीकर निकलें। समय-समय पानी पीते रहे। ठंडे के बजाए नार्मल पानी पीएं।


राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बारिश होगी चंडीगढ़ में
मानसून के लेटेस्ट अपडेट के साथ चंडीगढ़ मौसम विभाग ने भी हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून के बारे में जानकारी दी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया है कि  इन तीनों प्रदेशों में नार्मल से ज्यादा बारिश होने की पूरी संभावना है। देश में करीब सामान्य के मुकाबले 107 फीसदी बारिश होने की संभावना है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में सामान्य के मुकाबले 108 फीसदी बारिश होने की संभावना है। करीब 460 से लेकर 490 एमएम तक बारिश हो सकती है। मानसूनी बारिश का सीजन जून से लेकर सितंबर तक होना है, लेकिन जुलाई और अगस्त में जमकर बारिश होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed