फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Forecast during India vs Australia T 20 in IS Bindra PCA Stadium Mohali

IND vs AUS 2022: टी-20 मैच पर मौसम फेर सकता है पानी, यहां पढ़ें- किस टीम का पलड़ा है भारी

Tue, 20 Sep 2022 12:13 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा के कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी व बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Forecast during India vs Australia T 20 in IS Bindra PCA Stadium Mohali
भारतीय क्रिकेट टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के दौरान मंगलवार को बारिश खलल डाल सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि तेज बारिश की संभावना काफी कम है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी बादल छाए रहने की संभावना जताई थी, जिसका असर शहर में देखने को मिला। ज्यादातर समय बादल छाए रहे और शाम चार बजे के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसका असर चंडीगढ़ के तापमान पर भी देखने को मिला। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। मोहाली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को मोहाली में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मानसून की वापसी की भी संभावना जता दी है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा के कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी व बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया का पलड़ा भारी 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार को आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच के साथ ही रोहित शर्मा की अगुआई वाली में टीम के बेस्ट कॉम्बिनेशन को टी-20 विश्व कप से पहले परखने का मौका मिलेगा।

मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों ने मोहाली के स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। मोहाली में भारत का पलड़ा भारी है। पीसीए स्टेडियम में टीम इंडिया ने अभी तक तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सभी में उसने जीत दर्ज की है। 27 मार्च 2016 विश्व कप में अंतिम बार दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर मैच हुआ था, जिसे भारत ने जीता था। 

आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी 
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 23 टी-20 मैच हो चुके हैं। इनमें से भारत ने 13 और ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैच जीते हैं। एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। भारत में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच जीते और चार हारे हैं। 

दोनों टीमें कुछ इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया: सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, नाथन एलिस, ऑरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, मैथ्यू वेड और एडम जम्पा। 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed