{"_id":"ec9126f75c27df198f95906ca672db0d","slug":"weather-forecast-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 3 दिन तक राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 3 दिन तक राहत के आसार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में ठंड और धुंध का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। यह तापमान सामान्य से दस डिग्री से भी कम है।
विज्ञापन
फिलहाल अगले तीन दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि तीनों ही दिन सुबह और शाम को धुंध छाई रहेगी। धूप निकलने के कम चांस है।
वहीं रात का तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में घना कोहरा पड़ सकता है। विजिबिल्टी 50 तक मीटर रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
शाम को शीत लहर
चंडीगढ़ में देर शाम फिर से ठंडी हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी कुछ दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है।