फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather changed suddenly, darkness in the day, rain with strong wind

Chandigarh News: अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिन में अंधेरा, तेज हवा के साथ हुई बारिश

Sat, 20 Apr 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Weather changed suddenly, darkness in the day, rain with strong wind
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा और घने काले बादलों की वजह से कुछ देर के लिए शहर में अंधेरा छा गया। शाम करीब पांच बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बारिश में बदल गई। चंडीगढ़ के साथ मोहाली-पंचकूला समेत आसपास भी बारिश हुई है।शाम को थोड़ी देर के लिए हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ मौसम सुहाना हो गया क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा, क्योंकि पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, बारिश की वजह से अब अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही अगले दो-तीन दिन तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी। इसके अलावा चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे एक पब्लिक सूचना जारी की और अगले कुछ घंटों में ट्राइसिटी में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके आधे घंटे बाद ही शहर में बारिश शुरू हो गई। हालांकि, बारिश ज्यादा देर नहीं हुई।
विज्ञापन


कुछ मिनटों में हुई 3.2 एमएम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शाम को कुछ मिनटों में 3.2 एमएम बारिश हुई, जबकि वीरवार की देर रात भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 0.9 एमएम बारिश हुई थी। एक मार्च से 19 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 35.5 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 12 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


अब बारिश की संभावना नहीं, छा सकते हैं हल्के बादल
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में तापमान 35-36 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा लेकिन मौसम केंद्र ने शनिवार को शहर के कई इलाकों में हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकल सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
20 अप्रैल - 35 - 23
21 अप्रैल - 36 - 23
22 अप्रैल - 35 - 23
23 अप्रैल - 35 - 24
24 अप्रैल - 36 - 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed