फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather changed in Haryana temperature dropped by five degrees

Chandigarh News: हरियाणा में बदला मौसम, तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट

Sun, 10 Sep 2023 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Weather changed in Haryana temperature dropped by five degrees
अगले चार दिन बारिश के आसार नहीं, 15 के बाद फिर बदल सकता है मौसम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक सितंबर से गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। कुछ जिलों में छिटपुट बारिश से दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। कुछ जिलों में मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों में अधिक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। अगले चार दिन बारिश के आसार भी नहीं हैं। 15 सितंबर के बाद फिर से बारिश के आसार बन सकते हैं। हरियाणा में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में पिछले नौ दिन से तापमान 39 डिग्री तक बना हुआ था, जो घटकर 36.2 डिग्री पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट मेवात में 5.4 डिग्री की दर्ज की गई। करनाल के तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट आई। शनिवार को करनाल का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

उधर, मानसून सीजन की बारिश सामान्य से दो फीसदी कम हो गई है। दस सितंबर तक हरियाणा के अधिकतर जिले सूखे रहे हैं। पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक और सोनीपत में छिटपुट बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed