फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather changed in chandigarh, city news

मौसम ने ली करवट, दिन में तापमान बढ़ा तो रात में हुई बूंदाबांदी

Sun, 30 Apr 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
weather changed in chandigarh, city news
मौसम ने ली करवट
आखिरकार शनिवार को मौसम ने करवट ले ली। दिन में आंशिक बादल छाए रहे। रात में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन


रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिन तक मौसम सुहावना रहने वाला है। बारिश की हल्की संभावना बनी रहेगी। हालांकि शनिवार को तो तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं देखा गया, लेकिन रविवार को तापमान में कमी देखी जा सकती है।
विज्ञापन


दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री और रात के तापमान में चार से तीन डिग्री की कमी देखी जा सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। शुक्रवार को तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से रात का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे के भीतर हरियाणा और पंजाब में 45 किमी की रफ्तार से आंधी आ सकती है। साथ में ओले भी गिर सकते हैं। इसका असर चंडीगढ़ में भी पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed