फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather, chandigarh weather, chandigarh weather forecast, temprature, chandigarh

चंडीगढ़ में पारा 40 के पार, 19 मई तक राहत के आसार नहीं

Sun, 15 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
weather, chandigarh weather, chandigarh weather forecast, temprature, chandigarh
chandigarh weather
शुक्रवार रात को बारिश और आंधी के बावजूद तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ा। शनिवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम पूरी तरह साफ था। धूप भी काफी तेज थी। इसलिए लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले समय में दिन का तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, जबकि सोमवार को 42 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। कुल मिलाकर अगले दो दिन तक काफी गर्म रहने के आसार हैं।  मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल 19 मई तक राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। 19 मई को बादल छाने और तापमान गिरने की संभावना है। उसके बाद ही लोगों को थोड़ी गर्मी से निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब में आंधी के आसार
शुक्रवार को रात काफी तेज हवाएं चलीं। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों में बारिश भी हुई। करीब 0.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, लेकिन तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा में अगले 48 घंटे में लू चल सकती है। अगले 96 घंटों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। पंजाब में भी अगले 48 घंटे के भीतर कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका जाहिर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed