फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather: Chandigarh's temperature will rise again

मौसम : फिर से बढ़ेगा चंडीगढ़ का तापमान

Sat, 10 Apr 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Weather: Chandigarh's temperature will rise again
चंडीगढ़। अब तापमान फिर बढ़ सकता है। अगले दो से तीन दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मौसम साफ है। तीन दिन पहले पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश व बर्फबारी के बाद हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हैं, जो ठंडक ला रही हैं। इससे तापमान में थोड़ी कमी बनी हुई है। आमतौर पर अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। पहाड़ी इलाकों में समय-समय पर बर्फबारी व बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 15 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। इससे पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम के इस बदलाव के बाद फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed