फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   We will have to endure two more days of heatwaves, it may rain on the 20th

Chandigarh News: अभी दो दिन और सहने पड़ेंगे लू के थपेड़े, 20 को हो सकती है बारिश

Sun, 16 Jun 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
We will have to endure two more days of heatwaves, it may rain on the 20th
चंडीगढ़। शहरवासियों को लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जून से मौसम में बदलाव नजर आएगा। वहीं, 20 जून को बारिश भी हो सकती है। इसके बीच 18 जून को बादल बेशक छाए होंगे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार उस दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऐसे में मौसम में बदलाव का असर 19 और 20 जून को दिखेगा। 20 जून को तापमान 40 डिग्री रहेगा यानी राहत उस दिन से मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को भी लोगों को गर्मी और लू से राहत नहीं मिली। शहर का अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनमत 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग लू से बचाव के उपाय कर सड़कों पर नजर आए। बचाव के लिए नारियल पानी, शिकंजी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ नजर आई। हालांकि रविवार और सोमवार को भी लू और गर्मी परेशान करेगी, क्योंकि उस दिन भी क्रमश: 44 और 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लू से बचाव के उपाय करने के साथ ही धूप में बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed