फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   We have gained considerable control over the corona through will power and discipline: Badnore

चंडीगढ़ प्रशासक बदनौर का वीडियो संदेश, इच्छाशक्ति और अनुशासन से कोरोना पर पाया नियंत्रण

Fri, 09 Oct 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
We have gained considerable control over the corona through will power and discipline: Badnore
VP Singh Badnore
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर शहरवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमने अपनी इच्छाशक्ति और अनुशासन के बल पर कोरोना वायरस पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अपने वीडियो संदेश में कहा कि देश अब अनलॉक की तरफ कदम बढ़ा चुका है। कोरोना वायरस की जोखिम भरी परिस्थितियों के बावजूद हमने इससे जंग जारी रखी है। अपनी इच्छाशक्ति तथा अनुशासन के बल पर हमने काफी हद तक परिस्थितियों को नियंत्रित भी किया है।
विज्ञापन


एक बार फिर हम यह प्रतिज्ञा करें कि सभी मास्क पहनेंगे और सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखेंगे। इसके अलावा हम नियमित रूप से हाथों को धोएंगे ताकि कोरोना वायरस को रोक सकें। बदनौर ने यह वीडियो प्रधानमंत्री के ‘यूनाइट टू फाइट कोरोना’ अभियान को लेकर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू होने वाले हैं त्योहार, लोगों को जागरूक करेगा प्रशासन
केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ लगभग सभी तरह के आयोजनों की इजाजत दे दी है इसलिए त्योहारी सीजन में कोरोना के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान लोगों के आपस में मेल मुलाकात से कोरोना के मामले बढ़ने के साफ संकेत मिले हैं। 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है।

उसके बाद दशहरा और अगले महीने दीपावली और छठ का त्योहार है। इसी तरह दिसंबर में क्रिसमस और फिर नए साल के आगाज का जश्न होगा। जाहिर है त्योहारों के दौरान लोगों का न सिर्फ एक-दूसरे से मेल-जोल बढ़ जाएगा, बल्कि विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र भी होंगे।


ऐसे में त्योहार मनाने और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन ही कोरोना से एकमात्र बचाव होगा। इसलिए ही केंद्र सरकार की तरफ से ‘यूनाइट टू फाइट कोरोना’ नामक अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत शहर में भी बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed