{"_id":"67505c0a4ee492c9dc074400","slug":"we-are-ready-congress-party-should-fight-civic-elections-on-symbols-ashok-arora-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-577368-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम तैयार, निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी को सिंबल पर लड़ना चाहिए : अशोक अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम तैयार, निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी को सिंबल पर लड़ना चाहिए : अशोक अरोड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मंत्री व थानेसर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा, निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस ने नगर निगम का चुनाव सिंबल पर लड़ा था। नगर परिषद व पालिका का चुनाव भी सिंबल पर लड़ना चाहिए, क्योंकि 35 फीसदी से ज्यादा आबादी शहरों में रहती है। इसलिए शहरों के चुनाव पार्टी को सिंबल पर लड़ने चाहिए। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को लेना है।
अरोड़ा यहां प्रेसवार्ता कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कोठी खाली करने के नोटिस देने पर अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी की है। नेता प्रतिपक्ष का फैसला हाईकमान को लेना है। पार्टी हाईकमान की ओर से नियुक्त आर्ब्जवर के सामने विधायकों ने अपनी राय रखी थी, जल्द ही हाईकमान को नेता विपक्ष का फैसला करना चाहिए, अगर पार्टी हाईकमान फैसला नहीं लेता है तो कई तरह की शंकाएं भी पैदा होती हैं।
किसानों की लड़ाई हरियाणा से नहीं केंद्र सरकार से
अरोड़ा ने किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर स्पष्ट किया कि किसानों की लड़ाई हरियाणा सरकार से नहीं है और न ही उनकी मांग हरियाणा से संबंधित है। किसानों की लड़ाई केंद्र सरकार से है और वे दिल्ली जाना चाहते हैं, इसलिए रास्ते बाधित करके किसानों को रोकना गलत है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार ने किसानों को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर जाने से रोका, अब किसान पैदल दिल्ली जाना चाहते हैं। मगर अब भी सरकार किसानों को पैदल जाने से रोकने के लिए रास्ते बाधित कर रही है।