फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wave of mourning in Chandigarh on the demise of former Union Minister Harmohan Dhawan

Chandigarh: पूर्व मंत्री हरमोहन धवन पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई, शोक में चंडीगढ़

Sun, 28 Jan 2024 03:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

हरमोहन धवन का जन्म 14 जुलाई 1940 को फतेहजंग जिला कैंबलपुर (अब पाकिस्तान में) हुआ था। भारत-पाक बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ अंबाला छावनी आ गए थे। वहीं से उन्होंने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन
Wave of mourning in Chandigarh on the demise of former Union Minister Harmohan Dhawan
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन। - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का शनिवार देर शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने श्मशान घाट में हरमोहन धवन अमर रहे के नारे लगाए। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजिल दी। उनके निधन से पूरे चंडीगढ़ में शोक की लहर है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

जननायक थे धवन, शहर के लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे: सत्यपाल जैन

भारत सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं पूर्व सांसद सत्यपान जैन ने कहा कि हरमोहन धवन एक महान नेता थे। उन्होंने हमेशा चंडीगढ़ के लोगों, विशेषकर समाज के वंचित वर्ग के विकास और कल्याण की लड़ाई लड़ी। चंडीगढ़ के लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। वह 1989 में तत्कालीन कानून मंत्री जगन्नाथ कौशल को हराकर सांसद और केंद्र में मंत्री बने थे। हालांकि तब संसद का कार्यकाल लगभग दो साल कम कर दिया गया था फिर भी उन्होंने एक नेता के रूप में अपनी अलग छाप छोड़ी। मैं जननायक हरमोहन धवन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

धवन का निधन पूरे चंडीगढ़ के लिए बहुत बड़ी क्षति: बंसल

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि हरमोहन धवन जहां भी होते थे, दोस्त बनाते थे। यह मेरे साथ चंडीगढ़ के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मिलनसार स्वभाव के चलते हर शख्स उनसे जुड़ाव महसूस करता था। व्यक्तिगत रूप से मैं उनके निधन को निजी क्षति के रूप में महसूस कर रहा हूं। हमारे संबंध बेहद सकारात्मक थे और उन्होंने मेरी एक चुनावी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। मुझे खेद है कि मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने नहीं जा सका, जिसके बारे में मैं काफी समय से सोच रहा था।

मेडिकल कॉलेज और शास्त्री मार्केट उनकी ही देन: प्रेम गर्ग

आम आदमी पार्टी के नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि शहर की राजनीति के भीष्म पितामह हरमोहन धवन का इस दुनिया से जाना शहरवासियों व खासकर मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हम दोनों आम आदमी पार्टी के लिए जी जान से लड़े थे। चंडीगढ़ में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो खुद को धवन साहब का आदमी न मानता हो। सेक्टर-32 का मेडिकल कॉलेज हो या फिर सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, ये उनके कारण ही संभव हो सके।

धवन से हर शहरवासी करता था प्यार: लक्की

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि हरमोहन धवन को हमेशा एक सज्जन व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने उनसे मिलने वाले हर व्यक्ति पर अपनी छाप छोड़ी। आज चंडीगढ़ ने एक ऐसा शख्स खो दिया है जिसे हर कोई प्यार करता था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दूबे ने कहा कि ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह हर आम आदमी के नेता थे। उनके निधन पर महिला कांग्रेस ने शोक जताया है। वहीं, क्राफ्ट के चेयरमैन हितेश पुरी ने कहा कि आज चंडीगढ़ ने एक ऐसा शख्स खो दिया है जिसे हर कोई प्यार करता था। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed