{"_id":"5f43db9c8ebc3e3d04403b22","slug":"waterlogging-in-the-city-important-issue-dc-and-mc-commissioner-trying-to-solve-the-problem-badnaur-chandigarh-news-pkl3856465116","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में बोले बदनौर- शहर में जलभराव अहम मुद्दा, डीसी-एमसी कमिश्नर समस्या सुलझाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में बोले बदनौर- शहर में जलभराव अहम मुद्दा, डीसी-एमसी कमिश्नर समस्या सुलझाएं
Tue, 25 Aug 2020 11:29 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
रिव्यू बैठक के दौरान प्रशासक वीपी सिंह बदनौर।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इसमें सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने की वजह से हुए जलभराव को लेकर भी चर्चा की गई। बदनौर में नगर निगम के कमिश्नर व डीसी को आदेश दिए कि वह जल्द इस समस्या का समाधान करें। बैठक में पीजीआई के डॉक्टर पुरी ने बताया कि उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से 10 वेंटिलेटर मिल गए हैं। गौरतलब है कि पीजीआई ने 25 वेंटिलेटर की मांग की थी। बैठक में पंचकूला और मोहाली के डीसी भी उपस्थित रहे।
मोहाली के डीसी ने बताया कि उनके यहां कोरोना वायरस के 1,632 सक्रिय मामले हैं। पंचकूला के डीसी ने बताया कि उनके यहां कोविड के 545 सक्रिय मामले हैं। चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि शहर में कोरोना के 1,389 सक्रिय मामले हैं। प्रशासक बदनौर ने संतुष्टि जताई कि लांच होने के बाद से अब तक शहर के 19000 लोगों ने डिजिटल हेल्थ कार्ड हासिल किया है। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को आदेश दिए कि वह सभी कर्मचारी व उनके परिवारों के डिजिटल हेल्थ कार्ड बनवाएं।
इसके अलावा उन्होंने शहर के सभी पार्षदों से आग्रह किया कि वह अपने इलाके में रहने वाले लोगों को डिजिटल हेल्थ कार्ड के प्रति जागरूक करें व कार्ड बनाने में सहायता करें। बदनौर ने कहा कि हेल्थ कार्ड डॉक्टरों के साथ मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। प्रशासक को बताया गया कि बीते दिनों शहर के 60 स्ट्रीट वेंडरों का कोरोना टेस्ट लिया गया, जिनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
सूद धर्मशाला में भर्ती हैं कोरोना के 152 मरीज
बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नेहरू अस्पताल एक्सटेंशन में अभी 167 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 50 चंडीगढ़ से, 69 पंजाब से, 23 हरियाणा से, 12 हिमाचल प्रदेश व बाकी अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिए गए 685 कोरोना वायरस के सैंपल में से 58 पॉजिटिव पाए गए हैं।
जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ बीएस चवन ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 355 कोरोना वायरस के सैंपल में से 62 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-46 स्थित धन्वंतरी कॉलेज में 53 मरीज जबकि सूद धर्मशाला में 152 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। बीते दो दिनों में 60 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।