{"_id":"64e66fb45630f7ea4a024758","slug":"waterlogging-in-many-places-due-to-four-hours-of-rain-chandigarh-news-c-87-1-spkl1037-3532-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार घंटे बारिश से कई जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार घंटे बारिश से कई जगह जलभराव
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में बुधवार को चार घंटे तक हुई भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सेक्टर-19 में हुई। बारिश के आधे घंटे बाद शहर की सड़कों से पानी उतरा। वहीं, सेक्टर-19 से पानी की निकासी बारिश के तीन से चार घंटे बाद हुई। मंगलवार रात को भी शहर में तेज बारिश हुई, मगर इससे लोगों को परेशानी नहीं हुई। सुबह तक बारिश थम चुकी थी और पानी की निकासी हो चुकी थी। मगर सुबह 8 बजे फिर से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह लगातार दोपहर 12 बजे तक होती रही। तेज बारिश होने के कारण शहर थम सा गया और लोग घराें में कैद हो गए। सड़कों पर पानी नदी की तरह बह रहा था। सेक्टर-19 में तो लोगों की दहलीज तक पानी पहुंच गया। इसके अलावा इंद्रा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, बुढ़नपुर, भैंसा टिब्बा, अभयपुर, सेक्टर-15, सेक्टर-16, महेशपुर, देवीनगर, औद्योगिक नगर फेस-1 और 2 में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घग्गर का जलस्तर बढ़ा
भारी बारिश के कारण दिनभर घग्गर नदी उफान पर रही। जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ प्रशासन की धड़कनें भी बढ़ी रही। किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं, घग्गर पार बसे सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फिर से कटाव का डर सताने लगा था।
विज्ञापन
घग्गर का जलस्तर बढ़ा
भारी बारिश के कारण दिनभर घग्गर नदी उफान पर रही। जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ प्रशासन की धड़कनें भी बढ़ी रही। किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं, घग्गर पार बसे सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फिर से कटाव का डर सताने लगा था।
विज्ञापन