फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water tarrife policy for water conservation

पानी बचाने के लिए वाटर टैरिफ पॉलिसी जरूरी

Sat, 21 Dec 2013 12:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 21 Dec 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
water tarrife policy for water conservation
कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई), त्रिवानी वाटर इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित वाटर कान्क्लेव में
विज्ञापन

जल संरक्षण पर मंथन हुआ। चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज सिंह पाटिल ने पानी की बचत के लिए सिंचाई के परंपरागत तरीके को छोड़कर डायनामिक मॉडल अपनाने पर जोर दिया। चंडीगढ़ के वित्त सचिव विजोय के सिंह ने नई वाटर टैरिफ पॉलिसी लागू करने का सुझाव दिया।


 सीआईआई हेडक्वार्टर सेक्टर-31 में आयोजित कान्क्लेव में पाटिल ने कहा कि सरकार हो या समाज, जल संरक्षण सभी के लिए जरूरी है। उद्योग और खेती दोनों को पानी की जरूरत है। इसलिए पानी की बचत भी सभी को मिलकर करनी होगी। इस संबंध में इजराइल में रिसर्च और डवलपमेंट एडवांस स्टेज पर हैं।
विज्ञापन


वहां चिप, हाईटेक इक्युपमेंट, सॉफ्टवेयर, कंप्यूटराइज्ड ट्यूब और दूसरे उपकरणों को डेवलप किया जा रहा है। वहां मिट्टी का स्वभाव जानकार सिंचाई की जाती है। उन्होंने वाटर सेक्टर इनवेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी पर एक थीम पेपर भी रिलीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर मैनेजमेंट प्लांट बढ़ाने की जरूरत
चंडीगढ़ के वित्त सचिव विजोय के सिंह ने कहा कि नई वाटर टैरिफ पॉलिसी चाहिए। इससे कि पानी का संचय बढ़ाया जा सकता है और ट्रीटमेंट किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में टेेरीटरी वाटर मैनेजमेंट प्लांट की संख्या को बढ़ाने की आवश्यकता है। सीआईआई नॉर्दर्न रीजन कमेटी ऑफ वाटर के चेयरमैन और पेंटायर के कंट्री हेड मुकुंद वासुदेवन ने कहा पानी को रिचार्ज और रियूज करने पर जोर दिया।


जनसंख्या के अनुपात में देश में पानी कम
सीआईआई त्रिवानी वाटर इंस्टीट्यूट के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य निखिल साहनी ने कहा कि इंडस्ट्रियल डोमेस्टिक कंजप्शन बढ़ गया है।

पंजाब के चीफ टेक्निकल कोआर्डिनेटर एसआर अग्रवाल और सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के पूर्व चेयरमैन आरएम खन्ना ने कहा कि भारत में विश्व की 18 फीसदी आबादी रहती है। जबकि यहां सिर्फ 2.4 फीसदी जमीन और चार फीसदी पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed