{"_id":"58e5f10a4f1c1bf8335b4b5d","slug":"water-supply-timing-changed-in-chandigarh-in-starting-of-summer-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मिया शुरू होते ही बढ़ने लगी परेशानी, चंडीगढ़ में अब इतने घंटे मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मिया शुरू होते ही बढ़ने लगी परेशानी, चंडीगढ़ में अब इतने घंटे मिलेगा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी शुरू होते ही लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। चंडीगढ़ में अभी से पानी की सप्लाई में कटौती कर दी गई है, जिसके चलते काफी किल्लत होगी। वीरवार से पानी की सप्लाई में डेढ़ घंटे की कटौती की गई है। जो पानी सुबह 4 से सुबह 9 बजे तक मिलता था अब 8.30 बजे बंद हो जाएगा जबकि शाम को अब पानी एक घंटा देरी से आएगा। पहले पानी शाम 5 बजे आ जाता था लेकिन अब शाम की सप्लाई 6 से रात 9 बजे तक आएगी।
यह निर्णय बुधवार को नगर निगम की वाटर सप्लाई कमेटी की बैठक में चेयरमैन सतीश कैंथ के नेतृत्व में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में दवेंद्र सिंह बबला, अरुण सूद, विनोद अग्रवाल, रवि कांत शर्मा, महेश इंद्र सिद्धू और जगतार सिंह जग्गा ने भाग लिया। चेयरमैन सतीश कैंथ का कहना है कि पानी की सप्लाई का समय इसलिए कम किया गया है ताकि पूरे प्रेशर से लोगों के घरों की ऊपर की मंजिलों तक पानी पहुंच जाए।
पानी की किल्लत दूर होने के बाद पहली की तरह पानी की सप्लाई का समय बढ़ा दिया जाएगा। उनका कहना है कि पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए अधिकारियों को मोटर चलाने का समय भी बढ़ाने के लिए कह दिया है ताकि लोगों के सुबह उठने से पहले उनकी छतों पर रखी टंकियां में पानी पहुंच जाए। इसके साथ ही जो टरशरी वाटर पहले जो 9 बजे आ जाता था अब सुबह 10 बजे आया करेगा।