{"_id":"ce741a929f62431fa6fb5e6ec99b335f","slug":"water-suply-will-be-disturb-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, आज भी रहेगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, आज भी रहेगी पानी की किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को सोमवार को भी पानी की किल्लत का सामना करना पडे़गा। वजह है कजौली वाटर वर्क्स के फेज-3 की लाइन में आई खराबी।
विज्ञापन
वाटर सप्लाई विभाग इसकी रिपयरिंग रविवार से शुरू करेगा। रिपयेर का काम सोमवार शाम तक चलेगा। विभाग ने इस काम के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।
वाटर सप्लाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कजौली वाटर वर्क्स फेज-3 की राइजिंग मेन लाइन का सलूस वॉल्व खराब हो गया। जिसकी रिपेयरिंग रविवार से शुरू होकर सोमवार शाम तक चलेगी।
इसके चलते दोनों दिन दोपहर के समय पानी की सप्लाई बिल्कुल बंद रहेगी। वहीं, सुबह और शाम पंपिंग स्टेशन पर उपलब्ध पानी के हिसाब से सप्लाई की जाएगी।
इस संबंध में विभाग ने जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया है। साथ ही इलाका निवासियों से सहयोग की अपील की है।
टैंकरों से भी होगी पानी की सप्लाई
वाटर सप्लाई विभाग ने तय किया है कि लोगों की सुविधा के लिए पानी के टैंकर भी इस दौरान चलाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को अंडरग्राउंड टैंकों को भी न भरने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
10 मार्च को ऐसे होगी पानी की सप्लाई
सुबह - पानी की सप्लाई उपलब्धता अनुसार
दोपहर - पानी की सप्लाई नहीं होगी
शाम - पानी की सप्लाई उपलब्धता अनुसार
10 मार्च को ऐसे होगी पानी की सप्लाई
सुबह - पानी की सप्लाई उपलब्धता अनुसार
दोपहर - पानी की सप्लाई नहीं होगी
शाम - पानी की सप्लाई उपलब्धता अनुसार