फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water problem_industrial area_chandigarh

इंडस्ट्रियल एरिया में दूर होगी पानी की किल्लत

Wed, 11 Dec 2013 10:59 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 11 Dec 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
water problem_industrial area_chandigarh
इंडस्ट्रियल एरिया और इसके साथ लगते इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मियों में पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन लोगों की इस समस्या से सदा के लिए मुक्ति दिलाने की कोशिश में जुट गया है।
विज्ञापन


इसके तहत इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के पार्क में ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ट्यूबवेल लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्यूबवेल को मेन लाइन से जोड़कर इलाके में पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने काफी प्लानिंग के बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 को ट्यूबवेल लगाने के लिए चुना है। ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मशीन से ट्यूबवेल के लिए खुदाई चल रही है। यह शैलो ट्यूबवेल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी गहराई करीब 400 फुट रखी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि एक दो दिन में यह सारा काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्यूबवेल की लाइन को मेन लाइन से जोड़कर पूरे इलाके में पानी की सप्लाई की जाएगी।

इस प्रोजेक्ट पर लाखों रुपये की लागत से काम किया जा रहा है। वहीं, वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारी भी इका जायजा लेगे।

नए सेक्टरों में प्रयोग रहा कामयाब

हालही में प्रशासन ने नए सेक्टरों में लोगों की सुविधा के लिए ट्यूबवेल लगाए थे। जो कि पूरी तरह कामयाब रहे हैं। इसके बाद शहर के अंदरूनी और पुराने फेजों में ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू किया गया है।


सेक्टर-79 और एयरपोर्ट के पास भी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। मैंगो पार्क और सेक्टर-70 में सिंचाई के लिए भी गमाडा और निगम ने ट्यूबवेल लगवाए हैं।

रतेली जगह से आती है समस्या
प्रशासन द्वारा पहले शहर के विभिन्न फेजों में ट्यूबवेल लगाए गए थे। लेकिन कई जगह जमीनी रतीली थी। ऐसे में जब भी ट्यूबवेल में पानी की सप्लाई शुरू होती थी।

तो कई जगह ट्यूबवेलों की मोटरों को नुकसान पहुंचा था। साथ ही ट्यूबवेल जवाब दे गए थे। इसके बाद ट्यूबवेलों की मरम्मत पर काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed