फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water level of Satluj river Increased in Firozpur, Paddy harvesting waste in 500 acres

फिरोजपुरः सतलुज ने मचाई तबाही, 500 एकड़ में धान की फसल डूबी

Thu, 27 Sep 2018 03:52 PM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Thu, 27 Sep 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
water level of Satluj river Increased in Firozpur, Paddy harvesting waste in 500 acres
बाढ़ की चपेट में फसल

पंजाब के फिरोजपुर में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास बसे गांवों में पानी घुसने लगा है। सीमांत गांव कालू वाला और निहाले वाला के खेतों में दरिया का पानी घुसने से लगभग 500 एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई। गांव कालू वाला में पानी से खिसकी जमीन की वजह से मंगलवार रात दस बजे के करीब किसान चूड़ सिंह का मकान गिर गया, लेकिन समय रहते परिवार के सातों सदस्य बाहर निकल गए थे और गांव निहाले वाला व कालू वाला के ग्रामीणों ने पानी के तेज बहाव के बीच सभी लोगों को बचाया। 

विज्ञापन


धीरे-धीरे दरिया का पानी बीएसएफ की पोस्ट कस्सोके की तरफ पहुंच रहा है। यही नहीं बाढ़ के भय से सीमांत गांव के कई किसान धान की आधी पकी फसल कंबाइन से काटने में लगे हैं। किसान हरबंस सिंह वासी निहाले वाला ने बताया कि मंगलवार रात दरिया का जलस्तर बढ़ने से गांव कालूवाला और निहाले वाला की 500 एकड़ जमीन में लगी धान की फसल डूब गई। उनके घरों की तरफ पानी बढ़ने लगा है।

विज्ञापन

नष्ट हो रही धान की फसल

water level of Satluj river Increased in Firozpur, Paddy harvesting waste in 500 acres
खेतों में घुसता नदी का पानी

जरूरी सामान उन्होंने सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। हरबंस सिंह ने बताया कि गांव कालूवाला के किसान चूड़ सिंह का रात करीब दस बजे पानी के तेज बहाव से जमीन खिसकने से मकान गिर गया। मकान के अंदर परिवार के सात सदस्य थे, लेकिन थोड़ी हलचल महसूस करने पर सभी लोग मकान से बाहर निकल गए और बच गए। लेकिन उनका पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण किश्ती का सहारा लेकर सामान निकालने में लगे हैं।

किसान दर्शन सिंह ने बताया कि उनके साथ के खेतों में दरिया का पानी भरने से धान की फसल डूब गई है। इसीलिए अपने खेत में लगी आधी पक्की धान की फसल कंबाइन से काट रहा हूं। पानी तेजी से बढ़ रहा है और उनका खेत भी पानी की चपेट में आ जाने से धान की फसल नष्ट हो जाएगी। इसी तरह कई किसान धान की आधी पक्की फसल काटने में लगे हैं। पानी खेतों में फैल रहा है। किसान तरसेम सिंह व संतोख सिंह का कहना है कि कर्ज लेकर धान की फसल की बिजाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed