फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water level Of Rivers Increased Due To Rain In Haryana

हरियाणा में उफान पर नदियां, एक हजार एकड़ फसल डूबी, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

Sun, 04 Aug 2019 05:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Water level Of Rivers Increased Due To Rain In Haryana
कई गांव पानी से घिरे - फोटो : अमर उजाला

मैदानी और पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश से यमुना, सोम, पथराला समेत कई नदियां उफना गई हैं। छछरौली इलाके में नदियों का पानी गांवों में घुस रहा है। एक हजार से ज्यादा एकड़ में धान की फसल जलमग्न हो गई है। हथनीकुंड बैराज से 18000 क्यूसेक पानी यूपी की ओर छोड़ा गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मेघ 5 और 6 अगस्त को पूरे प्रदेश की धरती को तर कर सकते हैं।   

विज्ञापन


यमुना का जलस्तर बढ़ने पर शुक्रवार रात को अतिरिक्त पानी को पूर्वी यमुना नहर में छोड़ दिया गया, जिससे हरियाणा से सटे सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं, शाकंभरी देवी मंदिर की खोल में पानी का तेज बहाव होने के कारण श्रद्धालु भी दर्शन करने के लिए मंदिर तक नहीं पहुंच सके। उधर, बेहट-बिहारीगढ़ मार्ग पर यात्री बसों का संचालन कई घंटे तक बंद रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीजन में हरियाणा अब भी सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा है। सावन में लगातार होने वाली बारिश अभी नहीं देखी गई है। मानसून की सुस्ती और खंड-खंड होती बारिश के चलते हरियाणा के 15 जिलों में अब भी सूखे जैसी स्थिति है। पंचकूला और रोहतक में क्रमश: 69 और 62 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

वहीं सिरसा, करनाल और कुरुक्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चार अगस्त को प्रदेश के उत्तरी जिलों में ही बारिश की संभावना है, जबकि पांच और छह अगस्त को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सात अगस्त को भी छिटपुट बारिश के आसार हैं।   

यमुना का जलस्तर घटा

शुक्रवार को जहां यमुना का जलस्तर 52 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। वहीं शनिवार को जलस्तर करीब तीस हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। शाम पांच बजे तक यह 25 हजार क्यूसेक रह गया।  


आज यहां बारिश के आसार

पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल

सात को यहां बारिश की संभावना

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी

बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश (मिमी) 
भिवानी-50.4
पानीपत- 40.0
अंबाला- 30.5
चंडीगढ़-7.1
करनाल-4.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed