फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water level of Beas river started rising, alert for villages in Amritsar

Punjab Flood: अमृतसर में खतरे के निशान की तरफ बढ़ने लगा ब्यास का जलस्तर, आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी

Mon, 31 Jul 2023 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:10 PM IST
सार

दरिया रावी से भी अजनाला के कई गांवों में पानी आने का खतरा है। रावी का जलस्तर अधिक होने के कारण दरिया पार के गांव पहले ही खाली करवाए जा चुके है। मंत्री कुलदीप धारीवाल ने शनिवार को इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात भी की।

विज्ञापन
Water level of Beas river started rising, alert for villages in Amritsar
अमृतसर में बढ़ने लगा ब्यास दरिया का जलस्तर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर में ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार दरिया में पानी का स्तर 740 गेज के साथ येलो अलर्ट पर पहुंच गया है। दरिया में इस समय 90 हजार क्यूसिक पानी है। पिछले एक सप्ताह से ब्यास में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Amritsar: तरनतारन में घुसे ड्रोन को BSF ने फायरिंग कर गिराया, खेत से मिला, हेरोइन भी बरामद
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के गेज रीडर उमेद सिंह का कहना है कि ब्यास दरिया में शुक्रवार को जल स्तर 739.80 गेज के साथ 85400 क्यूसिक, शनिवार को 739.90 गेज के साथ 87700 क्यूसिक और रविवार को सुबह 8 बजे से 740 गेज के साथ येलो अलर्ट पर पहुंचकर 90000 क्यूसिक चल रह रहा है। सोमवार को भी गेज 741 रिकॉर्ड किया गया। इससे निचले इलाकों में पानी घुसने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरिया रावी से भी अजनाला के कई गांवों में पानी आने का खतरा है। रावी का जलस्तर अधिक होने के कारण दरिया पार के गांव पहले ही खाली करवाए जा चुके है। मंत्री कुलदीप धारीवाल ने शनिवार को इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने 15 अगस्त तक सभी बाढ़ग्रस्त इलाकों की गिरदावरी करवाने के आदेश दिए हैं। 

पंजाब में दो अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब में दो व 3 अगस्त के लिए ज्यादातर जिलों में तेज गरज व चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दो दिन यानी सोमवार व मंगलवार को कुछ जगहों पर ही हल्की मध्यम बारिश पड़ेगी। उधर पंजाब में मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.4 डिग्री का पारा पटियाला का रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed