{"_id":"5755a1064f1c1b081d9c53f9","slug":"water-crisis-summer-season-water-supply-problem-water-crisis-in-village-manimajra-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनगढ़ की माडू कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनगढ़ की माडू कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार, लोग बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा में झील के पीछे बने किशनगढ़ गांव स्थित माडू कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से पेय जल आपूर्ति न होने से लोगों को परेशान होना पड़ा रहा है। स्थानीय निवासी यशपाल छाबड़ा, लीलाराम कटारिया, दीपक गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुंदर सिंह सैनी, सोहन लाल, अंकुर भाटिया, विनोद देसमुख ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से कॉलोनी के 50 घर पानी को तरस रहे हैं। लोगों को आस पास के एरिया से या टैंकों से पानी लेना पड़ा रहा है।
यशपाल गुप्ता ने कहा कि घरों में पानी न आने से कॉलोनी में त्राही-त्राही मची है। पानी न आने से गर्मी के इस मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। यशपाल छाबड़ा कहना कि पिछले एक सप्ताह से वह पानी के समस्या का हल कराने के लिए विभाग के छोटे से बड़े अधिकारियों को गुहार लगा रहे हैं। लेकिन किसी ने भी इस समस्या का हल निकालकर माडू कॉलोनी में पेय जल व्यवस्था को ठीक नहीं किया है।