{"_id":"f4f27c4c8037945a67a8b78c48b0a356","slug":"water-crisis-in-derabassi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किल्लत, दो दिन से पानी बिन तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किल्लत, दो दिन से पानी बिन तरस रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Mon, 05 May 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचो बीच स्थित वार्ड नंबर सात के निवासी पिछले दो दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे है। वार्ड के लोगों ने बताया कि वह इस समस्या के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को सुचित कर चुके है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है। जिस कारण भीष्ण गर्मी में बिना पानी के समय गुजारना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
मामले बारे में जानकारी देते कमलेश बंसल, पवन कुमार गुप्ता, बलजिंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, जयपाल गुप्ता ने बताया कि उनके वार्ड में शुरु से ही पानी की किल्लत बनी रहती है। लेकिन शनिवार शाम से पानी की सप्लाई बिल्कुल ही बंद हो गई है।
विज्ञापन
कल शाम को पानी न आने के कारण उन्होंने किसी तरह अपना कार्य चला लिया लेकिन रविवार सुबह भी एक बुंद भी पानी की सप्लाई नही आई। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने के कारण आज सारा दिन भीष्ण गर्मी में उनको भारी दिककत आई।
विज्ञापन
वार्ड के लोगों ने बताया कि इतना बुरा हाल हो गया है घर में हाथ धोने के लिए भी पानी नही है। वार्ड के लोगों में नगर परिषद के अधिकारियों के विरुद्व भारी रोष पाया जा रहा है।
वार्ड के पूर्व पार्षद विपिन थम्मन ने बताया कि पानी की किल्लत दुर करने के लिए तीन साल पहले हलका विधायक एनके शर्मा पानी के नए टयूबवैल का नींव पत्थर रख कर गए थे। लेकिन यह कार्य इतना समय बीतने के बाद भी सिरे नही चढ़ा है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी अपने कार्य में भारी लापरवाही बरत रहे है। जिसके बारे में हलका विधायक को शिकायत की जाएगी।
इस बारे में ईओ डेराबस्सी डीएस संधू ने भरोसा दिया कि मामला उनके ध्यान में नही है। जल्द ही समस्या का हल करवा दिया जाएगा।