फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water connections will cut off, who was not paid water bill till April 30

पानी का बिल अब तक जमा नहीं करवाया तो पढ़ें निगम की चेतावनी

Fri, 06 May 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
water connections will cut off, who was not paid water bill till April 30
पानी

नगर निगम ने पानी का बिल अब तक जमा नहीं करवाने वाले बकाएदारों के लिए नोटिस जारी किया है। निगम ने वीरवार को अंतिम तारीख निर्धारित करते हुए कहा है कि 30 अप्रैल 2016 तक जिन्होंने बिल का भुगतान नहीं किया है, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।

विज्ञापन


निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ जल्द ही एक ड्राइव चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि डिफाल्टरों को अलग से कोई भी नोटिस जारी नहीं किया जाएगा, क्योंकि पानी का बिल खुद ही अपने आप में एक नोटिस है। उन्होंने कहा कि ऐसे डिफाल्टरों से निगम अंतिम अपील कर रहा है।
विज्ञापन


अगर वे इसके बाद भी अपना बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि नगर निगम में डिफाल्टरों की संख्या करीब 8906 हो गई है। इनका कुल बकाया 25.76 करोड़ है। हैरानी की बात है कि इन डिफाल्टरों में खुद नगर निगम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी बर्बादी पर 11 के चालान, 59 को नोटिस
शहर में पानी के मिसयूज को लेकर निगम का अभियान भी जारी है। निगम ने पानी का मिसयूज करने पर वीरवार को 11 लोगों को चालान व 59 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। 15 अप्रैल से शुरू किए गए अभियान के दौरान अब तक पानी का मिसयूज करने पर 134 लोगों के चालान व 1127 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed