{"_id":"5e469b3c8ebc3ee5fc514cdf","slug":"water-connection-will-be-cut-if-property-tax-is-not-filled-chandigarh-news-pkl366401592","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स न भरा तो कटेगा पानी का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स न भरा तो कटेगा पानी का कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम ने अब प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों का पानी कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। अब तक निगम ने चार सेक्टरों के 548 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इन लोगों ने जल्द ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी। हालांकि निगम ने इस बार प्रॉपर्टी टैक्स का 49.58 करोड़ रुपये का लक्ष्य लगभग पूरा लिया है।
एडीशनल कमिश्नर अनिल गर्ग ने बताया कि कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने वालों की तो प्रॉपर्टी सीज करने का निगम के पास अधिकार है, लेकिन रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ निगम कोई कार्रवाई नहीं कर पाता है इसलिए इस बार निगम ने तय किया है कि यदि किसी ने टैक्स नहीं जमा किया तो पानी का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। निगम को बकाया रिकवरी से भी लगभग एक करोड़ रुपए रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। इस तरह निगम इस साल लगभग 50 करोड़ रुपये का रेवेन्यू लेने की उम्मीद लगाए हुए है।