फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Watchman of the Kothi in front of MP Kiran Kher's house caguht

सांसद किरण खेर के घर के सामने वाली कोठी में हुआ यह..

Wed, 10 Mar 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Watchman of the Kothi in front of MP Kiran Kher's house caguht
चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित सांसद किरण खेर के घर के सामने बनी कोठी (नंबर 66) में दिनदहाड़े दो युवकों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की। युवकों ने हाथापाई के दौरान चौकीदार को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं, नौकर पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह पहली मंजिल से नीचे कूद गया। इसी दौरान घर की घंटी बजने पर दोनों बदमाश पिछले रास्ते से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के समय कोठी में रहने वाला परिवार लुधियाना गया हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी कैद हो गए हैं। घटना सोमवार की है। जांच करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-8 स्थित कोठी नंबर 66 में जमींदार रूपिंदर बराड़ का परिवार रहता है। उनकी कोठी के सामने सांसद किरण खेर का घर है। तीन दिन पहले पूरा परिवार एक शादी समारोह में लुधियाना गया था। कोठी में सिर्फ चौकीदार सतपाल और एक नौकर था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे दो युवकों ने मुख्य दरवाजे की घंटी बजाई। युवकों ने बताया कि वह पानी के मीटर की जांच करने आए हैं लेकिन अंदर घुसते ही उन्होंने सतपाल पर पिस्टल तान दी। उसे धमकाते हुए घर में रखे पैसे व जेवर के बारे में पूछा। सतपाल ने विरोध किया तो उसे चाकू से घायल कर बाथरूम में बंद कर दिया। उसका मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन

सतपाल की आवाज सुनकर नौकर हिमांशु वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसका भी मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। युवकों के पास पिस्टल देख हिमांशु डर के मारे पहली मंजिल से कूद गया। इसी बीच घर का कूड़ा उठाने आए कर्मचारी ने घर की घंटी बजा दी। आरोपियों का लगा कि घर के सदस्य आ गए हैं तो वह कोठी के पिछले रास्ते से कूदकर भाग निकले। हिमांशु ने बताया कि उसने सांसद किरण खेर की कोठी के ड्राइवर के मोबाइल से अपने मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल सतपाल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। उसकी बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी 40 मिनट तक रहे कोठी में
वारदात के बाद पुलिस ने वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। हिमांशु ने बताया कि एक आरोपी पंजाबी जबकि दूसरा हिंदी में बात कर रहा था। एक आरोपी के पास किसी का फोन भी आया, जिसमें उसने कहा कि काम होने के बाद उसे फोन करेगा। शक है कि रेकी करने के बाद दोनों कोठी में घुसे थे। वहीं, वारदात में दो से ज्यादा आरोपी शामिल हैं। करीब 40 मिनट तक आरोपी कोठी में रहे। फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस इस बात पर भी जांच कर रही है कि अपराधियों को कैसे पता चला कि घर में मालिक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed