{"_id":"6994d40b741e1f5a2a026a11","slug":"wasteful-and-unbelievable-budget-hardeep-singh-chandigarh-news-c-16-pkl1079-951587-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकार और अविश्वसनीय बजट : हरदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकार और अविश्वसनीय बजट : हरदीप सिंह
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के विशेष बजट सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने बजट 2026–27 को चंडीगढ़ के इतिहास का सबसे बेकार और अविश्वसनीय बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट वास्तविक विकास की बजाय कागजी आंकड़ों, बढ़े-चढ़े राजस्व अनुमानों और दोहरी प्रविष्टियों पर आधारित है।
उन्होंने बजट पर सदन में कहा कि हर वर्ष बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। यह कि कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे, गांवों में ग्रीन बेल्ट विकसित होगी, खेल स्टेडियम बनेंगे लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं देता। उन्होंने प्रश्न किया कि आज तक एक भी नई परियोजना धरातल पर क्यों शुरू नहीं हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि इस बजट में एक भी कम्युनिटी सेंटर, एक भी खेल सुविधा या गांवों के लिए एक भी ग्रीन बेल्ट का वास्तविक निर्माण शुरू कर दिया जाए, तो वे उसका स्वागत करेंगे।