फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Was canceled four flights from City Airport

सिटी एयरपोर्ट से कैंसल हुई चार फ्लाइट्स

Tue, 07 Jan 2014 01:48 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
Was canceled four flights from City Airport
मौसम की खराबी की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से नई दिल्ली को सुबह जाने वाली चार फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। इन फ्लाइट्स में स्पाइसजेट, एयर इंडिया, जेट एयरवेज की फ्लाइट्स शामिल रहीं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से सुबह के समय एयर इंडिया की उड़ान को कैंसल कर दिया गया। चंडीगढ़ से एयर इंडिया के करीब अस्सी यात्री थे, इन यात्रियों को कैब के माध्यम से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


इन यात्रियों में से कई यात्रियों को मुंबई जाना था। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया द्वारा यात्रियों को कैब के जरिए दिल्ली रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के समय ही स्पाइसजेट की उड़ान को भी मौसम की खराबी की वजह से कैंसल करना पड़ा। जेट एयरवेज ने भी दो फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया।

चंडीगढ़ से कुल 15 फ्लाइट्स हैं। इनमें से ग्यारह फ्लाइट्स सोमवार को लैंड हुईं। इनमें से गो एयर की उड़ान करीब एक घंटा देरी से रही जबकि इंडिगो की दोपहर की उड़ान भी देरी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी।


चंडीगढ़ एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ में फ्लाइट्स को कैंसल करने की प्रमुख वजह नई दिल्ली का मौसम रहा। मौसम की खराबी की वजह से दिल्ली से यह विमान उड़ान नहीं भर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed