फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warrant against two accused for not appearing in court in Jaswinder Kaur case

जसविंदर कौर मामले में अदालत में पेश न होने पर दो आरोपियों के खिलाफ वारंट

Fri, 05 Feb 2021 09:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Warrant against two accused for not appearing in court in Jaswinder Kaur case
चंडीगढ़। सीबीआई अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर से जुड़े रिश्वत मामले में दो आरोपियों को जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोपी रणधीर सिंह और नरपिंदर सिंह सीबीआई के समन दिए जाने के बाद भी पेश नहीं हो रहे थे। सीबीआई ने कई बार उन्हें समन भेजा। अदालत ने शुक्रवार को उन्हें जमानती वारंट जारी कर 10 फरवरी तक पेश होने का आदेश दिया है। पिछले महीने सीबीआई ने जसविंदर के अलावा बिचौलिए भगवान सिंह, कांस्टेबल सरबजीत सिंह, रंधीर सिंह और नरपिंदर सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। 30 जून को गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भगवान सिंह का आठ दिन का रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन

मनीमाजारा निवासी गुरदीप सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि मनीमाजरा की थाना प्रभारी जसविंदर कौर धोखाधड़ी मामला सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत मांग रही हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह दो लाख रुपये दे भी चुका है। इसके बाद सीबीआई ने एक लाख रुपये की दूसरी किस्त लेते बिचौलिए भगवान सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जसविंदर कौर 30 जून के बाद फरार हो गई थी। 25 जुलाई को उसने अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद से बुडै़ल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed