फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warning to stop the results of schools not updating Aadhar card numbers

आधार कार्ड नंबर अपडेट न कराने वाले स्कूलों का रिजल्ट रोकने की चेतावनी

Fri, 14 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Fri, 14 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Warning to stop the results of schools not updating Aadhar card numbers
aadhar card - फोटो : Demo Pic
आधार कार्ड नंबर समय पर अपडेट न कराने वाले स्कूलों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट रोकने की चेतावनी दी है। सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2017 के प्रमाण पत्रों में आधार कार्ड नंबर दर्ज करने की अनिवार्यता की गई है। 
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2016-17 से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के रिकार्ड में आधार कार्ड नंबर को शामिल किया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके दृष्टिगत काफी विद्यालयों द्वारा उनके विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के आधार कार्ड नंबर बोर्ड कार्यालय को ऑनलाइन आवेदन करते समय भेजे हैं। अभी भी कुछ विद्यालयों द्वारा उनके विद्यालय में पढ़ने वाले परीक्षार्थियों के आधार नंबर बोर्ड कार्यालय में नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड द्वारा आधार कार्ड नंबर भेजने के लिए विद्यालयों को कई अवसर दिए गए हैं। लेकिन अब भी कुछ ऐसे विद्यालय हैं जो परीक्षार्थियों के आधार कार्ड नंबर बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा अब भी किसी परीक्षार्थी का आधार कार्ड नंबर अपडेट नहीं करवाया गया है तो वह 17 अप्रैल, 2017 से 05 मई, 2017 तक बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थित होकर या बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आधार कार्ड नंबर अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने  बताया कि जिन परीक्षार्थियों के आधार कार्ड नंबर अपडेट नहीं हुएं उनका परीक्षा परिणाम रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed