फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Waris Punjab De head Amritpal Singh tied knot with Kirandeep Kaur from England

Punjab: इंग्लैंड की किरणदीप के साथ विवाह बंधन में बंधे वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह, अमृतसर में हुआ समारोह

Fri, 10 Feb 2023 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:40 PM IST
सार

शादी के बाद मीडिया से बातचीत में अमृतपाल ने कहा कि अपने परिवार व धर्मपत्नी के परिवार की सहमति से ही साधारण तरीके से विवाह किया है, क्योंकि वह गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विवाह रस्म साधारण होनी चाहिए ताकि किसी भी परिवार में कोई बोझ न पड़े।  

विज्ञापन
Waris Punjab De head Amritpal Singh tied knot with Kirandeep Kaur from England
शादी के बंधन में बंधे अमृतपाल सिंह और किरणदीप कौर। - फोटो : twitter

विस्तार

वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के प्रधान भाई अमृतपाल सिंह शुक्रवार को इंग्लैंड की किरणदीप कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। किरणदीप कौर गांव कुलार के प्यारा सिंह की बेटी है और यूके के बर्मिघम की रहने वाली हैं। शादी सादे ढंग से की गई। शादी की लोकेशन अंतिम समय पर बदल कर कस्बा बाबा बकाला के गांव जल्लूपुर खेड़ा कर दी गई। गांव जल्लूपुर खेड़ा अमृतपाल का पैतृक गांव है। पहले अमृतपाल सिंह की शादी के लिए आनंद कारज का कार्यक्रम नकोदर के गांव फतेहपुर के गुरुद्वारा छठी पातशाही के पास होना था। 

विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोगों के वहां पहुंचने की संभावना को देखते हुए समय पर लोकेशन बदल दी गई। सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक आनंद कारज का कार्यक्रम गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा साहिब में हुआ। गुरुद्वारा साहिब में विवाह के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए थे। अमृतपाल की शादी के कार्यक्रम को पूरी तरह गुप्त रखा गया था। बावजूद इसके शादी के संबंध में सारे पंजाब में सूचना पहुंच गई। जिस कारण शादी का वेन्यू बदला गया। 
विज्ञापन


अमृतपाल दीप सिद्धू की ओर से स्थापित किए गए संगठन वारिस पंजाब दे के मुखी हैं और जरनैल सिंह भिंडरावाले की विचारधारा का प्रचार व प्रसार करने के साथ-साथ अमृतपान का अभियान भी पंजाब में चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी किरणदीप कौर भी धर्म प्रचार अभियान में देंगी साथ
शादी के बाद मीडिया से बातचीत में अमृतपाल ने कहा कि मीडिया के कारण ही उन्होंने आनंद कारज का स्थान बदला था। उन्होंने कहा कि अपने परिवार व धर्मपत्नी के परिवार की सहमति से ही साधारण तरीके से विवाह किया है, क्योंकि वह गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विवाह रस्म साधारण होनी चाहिए ताकि किसी भी परिवार में कोई बोझ न पड़े। सभी लोगों को विवाह बिना खर्च के और बहुत ही साधारण ढंग से करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब उनकी पत्नी उनके साथ ही भारत में रहेगी और उनके संगठन की ओर से चलाए गए धर्म प्रचार के अभियान में उनका साथ देंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed