फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   wall falling due to storm in bhiwani, old man died, young man critically injured

आंधी आई और अचानक हुआ कुछ ऐसा, बुजुर्ग की जान चली गई

Thu, 02 Jun 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
wall falling due to storm in bhiwani, old man died, young man critically injured
भिवानी में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
एकाएक मौसम बदला और आंधी तूफान शुरू हो गया। इस दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पेड़ के नीचे बैठकर काम कर रहे बुजुर्ग की जान चली गई। घटना हरियाणा के भिवानी की है। सामान्य अस्पताल की दीवार की बगल में पेड़ के नीचे बैठकर एक बुजुर्ग पंक्चर लगा रहा था कि दीवार गिर गई और उसके नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पंक्चर लगवा रहा युवक भी मलबे के नीचे दब गया, जिसे गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद अचानक आसमान में बादल छाए और तेज आंधी के साथ बरसात होने लगी। कृष्णा कॉलोनी मोड के पास सामान्य अस्पताल के इनसीनेटर के बगल वाली दीवार एकाएक गिर गई। कृष्णा कॉलोनी मोड पर फुटपाथ पर बैठे कर पंचर लगाने का काम करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग करतार सिंह दीवार के मलबे में दब गए। इसी दौरान बरसात और आंधी से बचने के लिए दीवार के पास आया घिकाड़ा वासी करीब 25 वर्षीय प्रदीप के नीचे दब गया।
विज्ञापन


दीवार गिरने पर आसपास के अन्य दुकानदार वहां पहुंचे। इसी दौरान दीवार के पास लगा एक पेड़ भी गिर गया। हादसे में बुजुर्ग दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। करतार सिंह बिचला बाजार नाई कलालो की गली के रहने वाले थे। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप और दिनोद गेट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत खींच लाई बुजुर्ग को
बुजुर्ग दुकानदार करतार सिंह बरसात शुरू होने से पहले बीड़ी लेने पास ही एक दुकान पर गया था। दीवार गिरने से बमुश्किल दो मिनट पहले ही वह वापस अपनी दुकान पर पहुंचा। ठीक से बैठ भी नहीं पाए कि कि अचानक दीवार गिर गई और यह हादसा हुआ। यह कहना है साथ ही केले की रेहड़ी लगाने वाले रेहड़ी दुकानदार जयभगवान का। जयभगवान ने बताया कि करतार उसके पास से ही गया था।


सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में शामिल होने शहर आया था युवक
चरखी दादरी उपमंडल के गांव घिकाड़ा वासी प्रदीप अस्पताल क्वार्टर में ही अपने एक परिजन की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आया था। दोपहर बाद वह अस्पताल के पास से गुजरने लगा तो आंधी और बरसात शुरू हो गई। आंधी, बरसात से बचने के लिए वह दीवार के पास खड़ा हुआ। प्रदीप ने बताया कि दीवार के पास खड़ा हुआ ही था कि अचानक दीवार गिर गई और फिर पेड़ गिर गया।

आंधी से दीवार और पेड़ गिरे। दीवार के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
- संदीप कुमार, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed