{"_id":"4ad23236e40aa28533fc4bf48ff79f00","slug":"wait-more-for-international-flight-on-international-airport-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा रनवे, फ्लाइट के लिए अभी करना होगा और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा रनवे, फ्लाइट के लिए अभी करना होगा और इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को इंटरनेशनल फ्लाइट का अभी छह महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट के रनवे का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 11,400 फुट रनवे प्रस्तावित था, लेकिन इसे अभी तक 9000 फुट तक ही पूरा किया गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 939 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मीटिंग दिल्ली में हो चुकी है। इसमें 1 से 5 अप्रैल तक एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद रखकर काम पूरा किया जाने का प्लान बनाया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक आलाधिकारी ने बताया कि अभी पांच दिन के अंदर रनवे का काम पूरा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
वॉच आवर नहीं बढ़ाए
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी सिविल फ्लाइट्स के लिए सुबह 8 से रात 8 बजे तक फ्लाइट ऑपरेशन हो रहा है। इसे अभी तक नहीं बढ़ाया जा सका है। इसे भी रात 12 बजे तक किया जाना था।
विज्ञापन
कैट-3 का काम भी 2017 में होगा पूरा
आईएलएस कैट-1 यहां पर स्टाल किया गया है। इसके बाद कैट-2 और कैट -3 आइएलएस को यहां पर स्टाल किया जाना है। रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी परमिशन दी जा चुकी है, लेकिन इसका काम भी 2017 में पूरा हो पाएगा।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए तैयारियां जल्द ही पूरी की जाएंगी। लोगों को इंटरनेशनल फ्लाइट्स का लाभ जल्द मिलेगा।
- सुनील दत्त, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी